ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

अनियमितता पाये जाने पर दो विक्रेताओं के विरूद्ध हुई कार्रवाई : एक विक्रेता का लाइसेन्स हुआ निलम्बित, दूसरे के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि उर्वरक वितरण में कृषकों की ओर से प्राप्त हुई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जनपद के 01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित किया गया है जबकि 01 दूसरे दुकानदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर रिसिया थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। किसान बीज भंडार सोहरवा के विरूद्ध निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर तथा टैैगिंग कर उर्वरक बेचे जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा व जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक बिक्री में अनियमित पाये जाने तथा उर्वरक को निर्धारित स्थान से अलग जगह पर रखे जाने के कारण सम्बन्धित उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान का लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि कृषकों की ओर से प्राप्त हुई का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी पूजा चौधरी ने अपर जिला कृषि अधिकारी के साथ भोपतपुर चौकी स्थित इरफान बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्टाक में अनियमितता एवं उर्वरक को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने के कारण सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर रिसिया थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें