आईजी ने किया जिले का दौरा, जांची सुरक्षा व्यवस्थायें : रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 22, 2025
बहराइच। श्रावण मास के दौरान जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा अमित पाठक द्वारा जनपद का निरीक्षणात्मक भ्रमण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण कर बताया गया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के चलते जनपद में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन में चल रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा उससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी गहनता से मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्कृष्ट पुलिसकर्मी बनने हेतु प्रेरित भी किया गया। साथ ही प्रशिक्षण अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन