ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

विदेश में बिगड़ी युवक की तबियत : मां ने बेटे की कुशल वापसी की उठाई मांग

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 21, 2025

बहराइच। थाना क्षेत्र फखरपुर से विदेश भेजे जाने के मामले में एक युवक से एक लाख पचपन हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक युवक से सुपर मार्केट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल की गई थी। परिजनों के मुताबिक युवक के सऊदी पहुंचते ही उसे ऊंट चराने का काम दिया गया। कड़ी धूप के कारण युवक की तबियत बिगड़ने में इजाफा हो गया है। युवक के मुताबिक उसे खून की उल्टियां आदि बीमारियों ने उसे पूरी तरह से जकड लिया। तबियत बिगड़ने की जानकारी युवक ने परिजनों के साथ साझा की। इसके बाद वहीं पर युवक की पिटाई कर दी गई। यही तक नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उपरोक्त मामले के संबंध में फखरपुर थाने में मां महजबीं पत्नी इकबाल निवासी ताजपुर चाकूजोत थाना रानीपुर की ओर से तहरीर दी गई। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। उपरोक्त धोखाधड़ी के मामले में आरिफ वसीम और ताज मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया है। स्थानीयों के मुताबिक यह लोग इस तरह विदेश भेजने का नाम से सैकडों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। उक्त मामले में पीड़िता मां ने एसपी रामरायन सिंह से मिलकर ठंगे गए पैसे की वापसी और बेटे की सकुशल वापसी व इसी घटनाओं के पुनरावृत्ति पर रोक लगाएं जाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें