जरवलरोड में नियुक्त आरक्षी चालक की मौत : पुलिस स्मृति स्थल पर पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 27, 2025
बहराइच। थाना जरवलरोड में नियुक्त आरक्षी चालक अब्दुल कलाम निवासी ग्राम वलिया दक्षिण पोस्ट भागलपुर थाना मईल जिला देवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। अविलम्ब उनके परिजनों को दूरभाष के जरिये सूचना दी गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही लगभग 4ः30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारीगण भी मौके पर पहुँचे। आरक्षी चालक अब्दुल कलाम का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके उपरांत पुलिस द्वारा पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को रविवार पुलिस लाइन बहराइच स्थित पुलिस स्मृति स्थल पर लाया गया। जहाँ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन एवं सेवाभाव को याद किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। दुःख की इस घड़ी में पुलिस विभाग दिवंगतकर्मी के परिवार के साथ खड़ा है तथा पूरी सहानुभूति रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन