ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

बेलनापारा में बड़ी धूमधाम धाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : जन्माष्टमी कमेटी मेम्बर को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 18, 2025

कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के ग्राम बेलनापारा में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर अतिथिगण भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संचित सिंह एवं जी.बी.हॉस्पिटल के चेयरमैंन डा. अरविंद सिंह, डा. विनय कुमार सिंह, गोविन्द दास जिला पंचायत प्रतिनिधि, सपा के अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सतीश कुमार यादव एडवोकेट एवं बड़े भाईया अनिल प्रधान कैसरगंज एवं समाजसेवी कमाल भाई जरवल ने संयुक्त रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी मेम्बर को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संचित सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तगणों को अदभुत सन्देश दिया। जिसका भक्तों ने ताली बजा कर स्वागत किया। आकाश जयपुरिया झांकी ग्रुप लखनऊ के मेम्बरो ने अदभुत झांकियों दिखा कर जनमानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले इस कमेटी में अहम रोल संरक्षक राम औतार यादव, छोटेलाल यादव, अध्यक्ष गौरव यादव, उपाध्यक्ष कलमेश यादव, मीडिया प्रभारी राकेश यादव, भंडारा प्रभारी गुड्डू यादव, धनराज यादव, संयोजक कन्हैयालाल यादव, पुष्पेंद्र पाठक, राजू यादव, ननके यादव, धर्मराज यादव, संदीप निषाद, संगम निषाद, मंशा यादव, कुशल यादव, कल्लू यादव, तिलक यादव, महेश यादव, रमेश यादव इन सब कमेटी मेम्बर ने अपनी कड़ी मेहनत से इस प्रोग्राम को सफल बनाया एवं इसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थिति नगर पंचायत रुपईडीहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही भक्ति भाव, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रूपईडीहा थाना परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक मंचन किया जिसे देखकर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा थाना परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम निवास वर्मा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अधिशासी अधिकारी राम बदन तथा ब्लॉक प्रमुख जे.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन की व्यवस्थाएँ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और जन्माष्टमी महोत्सव के साक्षी बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें