ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मेडिकल कालेज के चिकित्सकों पर विधायक के सिफारिस का असर नहीं : डीजी हेल्थ किंजल सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। शहर स्थित महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कालेज में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आलम यह है कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक मरीजों का उपचार नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए निजी नर्सिंगहोमों की सहायता लेनी पड़ रही है और वे प्राइवेट अस्पतालों के मकडजाल में फंसकर लुट रहे है। मामला मेडिकल कालेज के महिला विंग का है। जहां बीते 12 जुलाई को पयागपुर क्षेत्र निवासी उमेश पाल ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। इलाज में हीला हवाली पर उन्होंने जनप्रतिनिधि की सिफारिस को उचित समझा और क्षेत्रीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया। जिस पर विधायक ने मरीज की परेशानी को देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.संजय खत्री व डा.अंजू श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दी व उचित उपचार करने की बात कही। इसके बाद भी मरीज का कोई ढंग से उपचार नहीं हो सका न ही विधायक के फोन का असर मेडिकल कालेज के जिम्मेदारों पर पड़ा। हालत बिगड़ती देख उमेश पाल द्वारा अपनी पत्नी को देर रात्रि निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां महिला का प्रसव कराया गया। मामले में हीलाहवाली को लेकर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने घटना की शिकायत शासन से की थी। जिसके बाद प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण द्वारा मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई। जांच कमेटी गठित होने के बाद जिम्मेदारों में हड़कम्प की स्थिति है। कमेटी में चिकित्सा शिक्षा डीजी किंजल सिंह अध्यक्ष जांच कमेटी, विशेष सचिव कृतिका शर्मा व डा.राम मनोहर लोहिया की चिकित्सक डा.नीतू सिंह शामिल है। जो मामले की जांच कर शासन को अपनी रिपोट देगे। इस संबंध में जब मेडिकल कालेज का पक्ष जानने के लिए मीडिया प्रभारी डा.अरविन्द शुक्ला को फोन किया गया तो घण्टी जाने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें