ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

चेकिंग अभियान में 11 वाहनों को किया गया सीज : सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का सही से पालन न करने वाले 11 वाहनों को सीज कर दिया। रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमावर्ती कस्बे में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में किया गया। अभियान में थाना रूपईडीहा पुलिस टीम के साथ-साथ एआरटीओ की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही। शनिवार को थाना रूपईडीहा क्षेत्र में स्थित कस्बा रूपईडीहा में यह सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 11 चार पहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज किया गया। इन वाहनों को बिना अनुमति सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग किया जा रहा था। जिससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस व एआरटीओ की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध वाहनों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें