ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

इलाज के दौरान युवक की मौत : श्मशान घाट पर लगे हरे भरे पेड़ शरारती तत्वों ने काट लिए

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 24, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना कैसरगंज में बुधवार देर रात लखनऊ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंगापुरवा गांव के यशवर्धन और विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यशवर्धन अपनी बाइक से ससुराल जा रहे थे। गुत्थिया मोड के पास सामने से आ रही विनोद सिंह की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने यशवर्धन को मृत घोषित कर दिया। विनोद सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

श्मशान घाट को दुरुस्त कराने की मांग

कैसगंज, बहराइच। कैसरगंज स्थित बरखुरद्वारापुर के राजस्व गाटा संख्या भूखंड संख्या 105 पर दशकों से हिन्दू श्मशान घाट दर्ज है। जिस पर स्थानीय गांव के हिंदू समाज के लोग अपने पूर्वजों को अन्त्येष्टि व पंचतत्व में विलीन करने का कार्य दशकों से करते चले आ रहे हैं। लेकिन विगत कुछ वर्षों से स्थानीय हिंदू श्मशान घाट पर कूट रचित तरीके से धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। जिस पर राजस्व कर्मियों की अनदेखी भी लगातार किसी न किसी दबाव में होती आ रही है। हालही में उक्त श्मशान घाट के हरे भरे पेड़ शरारती तत्वों द्वारा काट लिए गए। शिकायतकर्ता समाजसेवी व आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पोरवाल द्वारा उप जिलाधिकारी कैसरगंज व सम्बंधित पर विभाग के कर्मचारियों को मौखिक व टेलिफोनिक वार्ता के द्वारा तत्काल उसी समय दी गई, लेकिन न जाने किस दबाव में प्रशासन पूरी तरह मौन रहा। उक्त हिंदू श्मशान घाट की अत्यंत दयनीय स्थिति को देखते हुए शासन से उक्त शमशान घाट का अतिक्रमण खाली कराये जाने एवं सौन्दर्यीकरण के लिए ग्रामीणों ने मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें