ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि : सेनानियों द्वारा देश की आजादी में किए गए त्याग, बलिदान को किया गया नमन वंदन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 7, 2025

बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच/श्रावस्ती के तत्वावधान में आयोजित अगस्त क्रांति पखवाड़ा मनाये जाने के अवसर पर संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहीद नमन वंदन यात्रा विकास क्षेत्र तेजवापुर एवं महसी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिला स्तंभ/स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी तेजवापुर सुरेश प्रसाद गौतम एवं महसी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्रातः स्मरणीय स्वतंत्रता सेनानियों/शहीदों के द्वारा देश की आजादी में उनके द्वारा किए गए त्याग बलिदान को आज के दिन खुशी पूर्वक उन्हें नमन वंदन किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गत बीस वर्षों से जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बहराइच एवं श्रावस्ती तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों/क्रांतिकारी शहीदों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा हेतु शहीद नमन वंदन यात्रा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच के महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, योगेन्द्र, परशुराम, लवकुश, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुरेश वर्मा, अजय सिंह, गया प्रसाद सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें