ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि मनायी गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 18, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि मनायी गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा राज्य में हुआ था। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। सुभाष चन्द्र बोस ने ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा‘‘ का प्रसिद्ध नारा दिया। जिला संगठन के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तत्पश्चात फारवर्ड ब्लाक नामक अपनी पार्टी बनाई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान धुरी शक्तियों की मदद से उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और दिल्ली चलो का नारा दिया। संगठन के वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी सदस्य भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ‘‘जय हिन्द‘‘ का नारा दिया। वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशक्त संघर्ष के पक्षधर थे। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के संकल्प के साथ सभी उपस्थित देशभक्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में यदुनाथ प्रसाद यादव, वेदव्रत श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, आदित्य भान सिंह, राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, विशेश्वर नाथ अवस्थी, शिव नारायण, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, दोस्त मोहम्मद, कामरान सिद्दीकी, अनिल उपाध्याय, मुकुन्द शुक्ल शेरा सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें