ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

गन्ना फसल में रोग एवं कीड़ो की गहनता से की गई जाँच : किसान गन्ने की बधाई शत-प्रतिशत करें

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 13, 2025

बहराइच। जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल द्वारा पारले क्षेत्र के अनेक ग्रामो का भ्रमण किया गया। जिसमें गन्ना फसल का गहन निरीक्षण कर कीट एवं रोग की गहनता से जांच की। मिथौरा, मूसेपुर, कोहली, बदरौली, मैना, सौगहना और परसेंडी गांव का भ्रमण किया। साथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बहराइच, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परसेंडी एवं नानपारा, उप मुख्य गन्ना प्रबंधक पारले एवं अन्य गन्ना अधिकारीगण और किसान मौके पर मौजूद रहे। टीम द्वारा गन्ना फसल में रोग एवं कीड़ो की गहनता से जाँच की गई। 0238 प्रजाति के प्लाटों को अधिकतर देखा गया। साथ ही अन्य प्रजाति जैसे-0118, 16202, 94184, 14201 के प्लाट भी देखे गए। किसी भी प्लाट में किसी प्रकार का कोई रोग एवं कीट नहीं पाया गया। फसल की बढ़वार अच्छी है। किसान गन्ना बंधाई कार्य कर रहे है। मिल एवं विभागीय फील्ड स्टाफ को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा सभी अच्छे जो प्लॉट है उनकी बंधाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चीनी मिल प्रतिनिधि संजीव राठी और विभागीय सभी अधिकारियों को गन्ना फसल की बराबर निगरानी करने हेतु फील्ड भ्रमण अधिक से अधिक करने की सलाह दी। उपस्थित किसानो को जिला गन्ना अधिकारी बहराइच द्वारा कहा गया की गन्ना फसल में किसी भी प्रकार का रोग एवं कीड़ा दिखाई दे तो तत्काल चीनी मिल स्टाफ एवं विभाग को सूचना दे। जिससे समय पर फसल का प्रबंधन किया जा सके। क्षेत्र भ्रमण के समय काफी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें