साइबर अपराधों के रोकथाम एवं उससे बचाव की दी गई जानकारियां : साइबर अपराधों की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु व्यापक जागरूकता अभियान
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 6, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपाय एवं शिकायत की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को पारंपरिक साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, स्पूफिंग, हैकिंग के अतिरिक्त वर्तमान में प्रचलित डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप वीडियो कॉल व लिंक फ्रॉड, गेमिंग एवं डेटिंग साइट्स से जुड़ी धोखाधड़ी के विषय में जानकारी दी गई। टेलीकाम संबंधी अपराधों के नियंत्रण हेतु टैफकाप एवं सीएअर पोर्टल की जानकारी दी गई। ओटीपी फॉरवर्डिंग से जुड़े अपराध का डेमो कर बच्चों को सतर्कता के साथ साइबर व्यवहार की सीख दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं सीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, तथा उसमें आवश्यक जानकारियाँ जैसे यूटीआर, व्यक्तिगत विवरण व फ्रॉड की डिटेल्स साझा करने की आवश्यकता को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन