ब्रेकिंग

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से दोनों शवों को बाहर निकाला

प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण कराया जाय

चालक की पीठ और हाथ बुरी तरह झुलसा

एक कार वा बाइक भी जली

तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछुआ व 2340 रूपये नगदी बरामद

Ad

वन्य जीव हमले से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किये गये अधिकारी-कर्मचार : डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 4, 2025

बहराइच। विकास खण्ड महसी अन्तर्गत वन्य जीव के हमले में प्रभावित क्षेत्रों में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित ग्राम पंचायतों के मजरों में रात्रि के समय सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीआरडी जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए कोटेदार, समूहों, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, चौकीदार, ग्राम प्रधान, राजस्व लेखपाल एवं सचिव ग्राम पंचायत से सम्पर्क स्थापित कर सायं 08 बजे से प्रातः 05 बजे तक अपने आंवटित ग्रामों की सजगतापूर्ण निगरानी के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से तत्काल सूचनाओं को अपडेट करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तैनात किए गए अधिकारी-कर्मचारी वन विभाग से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई जनहानि अथवा पशुहानि न होने पाये। डीएम ने वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग बच्चों का विशेष ख्याल रखें। बच्चों को अकेले बाहर ना निकलने दें, बाहर या खुली छत पर सोने से परहेज करें। साथ ही किसी वन्य जीव की आशंका होने पर तत्काल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें