ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को नदी में छोड़ा गया : सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 5, 2025

बहराइच। जनपद के नानपारा रेंज के बेलवा भोपतपुर गांव में मंगलवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण बफाती के घर में दिखा। लोगों ने मगरमच्छ देखा तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने देर रात ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। जिसके बाद उसे गायघाट स्थित घाघरा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि वन दरोगा बृजेश वर्मा, वन रक्षक कमलेश, ऋषिपाल, छोटकन, जाबिर के साथ मौके पर पहुंचे। करीब सात घंटे के रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छोड़ दिया है।

पाक्सो एक्ट का आरोपी जेल रवाना

बहराइच। थाना बौण्डी पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थानाध्यक्ष बौण्डी त्रिलोकीनाथ मौर्या के नेतृत्व में मुअसं. 151/25 धारा 64(1), 137(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अरमान पुत्र हसन निवासी संगवा थाना बौण्डी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.रोहित कुमार, म.का.पल्लवी यादव, हे.का.रवि सिंह शामिल रहे।

आपसी विवाद के बाद दम्पति ने जान देने की कोशिश

बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले लखीमपुर के दंपती ने आपसी विवाद के बाद जान देने की कोशिश की। पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। बताया गया कि लखीमपुर ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली ग्राम निवासी सत्यनारायण 26 पत्नी जूही 25 के साथ रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार में किराए के मकान में रहते है। सत्यनारायण फेरी का कार्य करता है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने कुछ खा लिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि इलाज के बाद पति-पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दंपती के आत्महत्या के प्रयास मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें