ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई : काग्रेसियों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 20, 2025

बहराइच। भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 81वें जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने जिला कार्यालय कांग्रेस भवन सभागार में जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सलामी दी। राजीव गांधी का व्यक्तित्व और वर्तमान चुनौतियां पर आधारित विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नेत्रदान हेतु संकल्प पत्र भरकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. संजय खत्री को सौंपा। साथ ही सरयू तट पर जाकर जल प्रदूषण के खिलाफ लामबंद होकर जन सत्याग्रह करने का संकल्प लिया गया। नेत्रदान हेतु संकल्प पत्र भरने तथा कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, कौशल पाण्डेय, इस्लाम अली, इन्द्र कुमार यादव, राम नरेश यादव, हमजा शफीक, पप्पू, सलमान, शहनवाज खान, डा. हलीम, सैयद फैसल, हामिद अली, प्रमोद सिंह, खुर्शीद आलम सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें