चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार : चोरो के पास से कार, रिवाल्वर-कारतूस, प्लास, टार्च, पेंचकस बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 28, 2025
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को कूट रचित नम्बर प्लेट लगी कार के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरो की पहचान राहुल त्रिवेदी उर्फ मोटे उर्फ रेसू पुत्र अजय कुमार निवासी वर्तमान पता ग्राम चांदपुर थाना कोतवाली फर्रूखाबाद जनपद फर्रूखाबाद मूल पता कठेठा, हरपालपुर हरदोई, हर्षित प्रताप सिंह उर्फ मोनू पुत्र राहुल प्रताप सिंह निवासी वर्तमान पता 544/509 कैम्पवेल रोड एकता नगर थाना ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिम (कमिश्ननेरट लखनऊ), हर्षित उर्फ हर्षवर्धन पुत्र सुधीर कुमार सिंह निवासी नदऊपारा रामनगर बाराबंकी व राज उर्फ शुभम सोनी उर्फ राजन पुत्र गणेश कुमार सोनी निवासी म.का. 544/530 एकता नगर कैम्पवेल रोड बालागंज ठाकुरगंज लखनऊ पश्चिम (कमिश्ननेरट लखनऊ) को झिगंहा घाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगगण की जामा तलाशी से उनके पास से एक अदद रिवाल्वर 32 बोर व चार अदद कारतूस 32 बोर, एक अदद कूटरचित नम्बर प्लेट, एक अदद सारिया लोहे की, एक अदद प्लास, एक अदद टार्च, एक अदद डंडा, एक अदद पेचकस बरामद हुआ। जिनके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 161/2025 धारा 313, 319, 318, 338, 336, 340 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए चोरो का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.रविकुमार यादव, उ.नि. अजेश कुमार, उ.नि. नीरज कुमार सिंह, उ.नि.भावनी फेर, हे.का.मनोज कुमार, हे.का.प्रदीप सिंह, का. अजीत कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन