ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

ध्वजारोहण कर क्रांतिकारियों के शौर्य गाथाएं गाई : भैया/बहनों ने अपने अभिनय गीतों सभी का मोहा मन

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 17, 2025

बौण्डी, बहराइच। स्थानीय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर राजा बौंडी में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समाजसेवी रमेश कुमार तिवारी व प्रबन्धक कौशल कुमार यज्ञसेनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मां शारदे के चरणों में मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत संपर्क प्रमुख हनुमान प्रसाद यादव व विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह थाना बौंडी ने पुष्पार्चन किया। संचालन सुनील कुमार मिश्र आचार्य ने किया। इनके साथ समाज के गणमान्य उत्तमचन्द रस्तोगी, उमेश्वर पाण्डेय, दिनेश तिवारी, सूरज जायसवाल, वरुण शुक्ला, प्रखर तिवारी, दयानन्द शुक्ला, रामशंकर जायसवाल एवं आचार्य, आचार्या उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बेचनलाल पाठक ने अतिथि परिचय कराया व शिशु मंदिर योजना की प्रस्ताविकी का उपस्थित लोगों को रसास्वादन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद यादव ने अपने उद्बोधन में आजादी में दिवंगत क्रांतिकारियों के बारे में बताते हुए इतिहास से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के भैया/बहनों ने अपने अभिनय गीतों के माध्यम से उपस्थित सभी के मन को मोह लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें