महिलाओं को स्तनपान के बारे में दी गई जानकारियां : स्तनपान सप्ताह मनाया गया
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 6, 2025
बहराइच। बौंडी- मरौचा मार्ग के अलादादपुर स्थित स्पार्क ग्रुप आफ कालेज में बुधवार को स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इसके तहत अलादादपुर गांव में धात्री और गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के लाभ के बारे में बताया। निदेशिका डा. अभिलाषा वर्मा ने महिलाओं को मां के दूध के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को शिशुओं को दूध पिलाने की सही प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया। नर्सिंग के जीएनएम की छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के छह माह तक शिशु को मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका वंदना, मंजुला, शारदा वर्मा, अमना जिया, श्रद्धा शुक्ला, शिवानी चौधरी व कोमल देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन