ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अन्तर्गत निकाली गयी भव्य बाईक तिरंगा रैली : बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाईन से किया रवाना

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 11, 2025

बहराइच। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से जनपद में 15 अगस्त तक आयोजित किये जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अन्तर्गत पुलिस लाईन से स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नात्कोत्तर महाविद्यालय तक आयोजित ‘‘हर घर तिरंगा’’ बाईक रैली को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर पुलिस लाईन से रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर फौक सिंह, कैसरगंज रवि खोखर व लाइन्स राज सिंह, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स ताज रसूल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा बाईक रैली पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर जेल रोड होते हुए पानी टंकी चौराहा, डीएम तिराहा होते हुए किसान पीजी कालेज पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा बाईक रैली में पुलिस उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें