ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक व आबकारी टीम की छापेमारी : नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर की कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 20, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रूपईडीहा के कई मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक तथा आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच की। ज्ञात हो कि सीमा क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार नवागत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तक पहुंच रही थीं। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक बहराइच विनय कृष्ण एवं आबकारी निरीक्षक नानपारा विमल मोहन वर्मा ने संयुक्त रूप से बुधवार को कस्बे के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर गहन छानबीन की। औषधि निरीक्षक ने बताया कि रूपईडीहा के कुछ मेडिकल स्टोरों पर अवैध नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतें बार-बार मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान दवाओं की गुणवत्ता, रखरखाव एवं बिलिंग से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई। टीम ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोरों से संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें