: नदी में डूबकर कथावाचक के सहयोगी की मौत
Wed, Jun 5, 2024
बहराइच। गर्मी अधिक होने के चलते सरयू नदी में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना थाना खैरीघाट अन्तर्गत ललुही की है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि ललुही में रामकथा का आयोजन चल रहा है। परम्परा के अनुसार कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कथावाचक का सहयोग करने के लिए जनपद कुशीनगर के पिपरहवा निवासी आकाश 23 वर्ष भी आया था। कलश यात्रा के दौरान वह गर्मी से व्याकुल होने पर नदी में स्नान करने लगा। तभी वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। भीड़ के चलते उसके डूबने पर किसी का ध्यान नहीं गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया व परिजनों को सूचना दे दी गई है।
: वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गयी ईवीएम मशीनें
Wed, Jun 5, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव में प्रयोग की गयी ईवीएम मशीनों को मतदान प्रकिया सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, बलहा के संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर राम दयाल, ईवीएम प्रभारी अधिशाषी अभियन्ता जल निगम कमला शंकर, डीसी मनरेगा के.डी. गौस्वामी, तहसीलदार नानपारा अजय यादव, कैसरगंज वशिष्ट वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, भाजपा से बैजनाथ रस्तोगी, बीएसपी से अशर्फी लाल गौतम, कांग्रेस से गोपीनाथ व अन्य सम्बन्धित के उपस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम व बीवीपैट वेयर हाउस में सुरक्षित रखवायी गयी।
: जनपद में समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
Wed, Jun 5, 2024
राजकीय पालीटेक्निक में डीएम ने रोपित किया पौधा
बहराइच। ‘‘भूमि पुनर्स्थापन मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन’’ की थीम पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ के अवसर पर वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में राजकीय पालीटेक्निक बहराइच के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गोल्डमोहर का पौध रोपित कर पर्यावरण दिवस का शुभारम्भ किया। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजीव कुमार द्वारा चकरेसिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी बहराइच मो. साकिब द्वारा कचनार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा महोगनी सहित शिक्षण संस्थाओं के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने कहा कि वनों की कटाई का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार जरवल में समय नीम स्थान के निकट मुड़ियाडीह तालाब एवं हुज़ूरपुर, ब्लाक नवाबगंज की रूपईडीहा रेंज के पंडितपुरवा पौधशाला में आयोजित कार्यक्रम में आर.ओ. रूपईडीहा अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित सशस्त्र सीमा बल के जवान, संगीता देवी, ग्राम प्रधान, माधवपुर निदौना, प्रीती, ग्राम प्रधान-शिवपुर मोहरनिया के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें। ब्लाक मिहींपुरवा के चकिया रेंज में महिलाओं वं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया एवं पीपल, आम, ऑवला, अमरूद फलदार पौधों का रोपण व वितरण किया गया। ब्लाक तेजवापुर अन्तर्गत मैलाताल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ताल की साफ-सफाई की गई। ग्राम-तेजवापुर में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें स्थानीय ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। अब्दुल्लागंज रेंज अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेंज कार्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आरफी अहमद पब्लिक स्कूल और आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल तथा बच्चों द्वारा आम, ऑवला, अमरूद आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। ब्लाक बलहा अन्तर्गत नानपारा रेंज द्वारा नानपारा स्थित शिवालय बाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी, नानपारा हरिओम श्रीवास्तव, मुख्य महंत तथा रेंज स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया।
एसपी ने किया पौधरोपण
बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। उनके द्वारा मौजूद पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गई। वहीं जिले के सभी थानों पर भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।