ब्रेकिंग

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की

वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

Ad

बुजुर्गों ने योग कर स्वयं को ऊर्जावान एवं प्रसन्नचित्त महसूस किया : वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 16, 2026

बहराइच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में डी.ओ. बहराइच एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत बुजुर्गों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती गीता कुशवाहा एवं श्रीमती सावित्री देवी द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने वृद्धजनों को उनकी आयु एवं स्वास्थ्य के अनुरूप सरल योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने योग के माध्यम से स्वयं को ऊर्जावान एवं प्रसन्नचित्त महसूस किया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनाव में कमी आती है तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें