ब्रेकिंग

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की

वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

Ad

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक : निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 16, 2026

बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति एवं सीएम युवा उद्यमी की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 से अब तक जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए हैं। जिनका निवेश मूल्य रू. 2743.59 करोड़ है। जिसके सापेक्ष इन्वेस्ट यू.पी. द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर रू. 2140.07 करोड़ लागत के 146 एम.ओ.यू. अपलोड किये गये थे, जिसका सत्यापन उद्यमी मित्र तथा जिलाधिकारी के स्तर से पूर्ण हो गया है। अब तक 123 इकाईयां क्रियाशील हो गयी है। अवशेष इकाईयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यवाही प्रगति पर है। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने किया। इस अवसर पर ईओ प्रमिता सिंह, एलडीएम जितेन्द्र मंसंद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, उद्यमी बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, विजय केडिया, सुनील केडिया, संजय कुमार ओझा सहित अन्य उद्यमी, व्यापारी व निर्यातक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें