ब्रेकिंग

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की

वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

Ad

: नायब तहसीलदार के वाहन का चालान यातायात निरीक्षक के गले का बना फांस

अधिवक्ताओं व राजस्वकर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
मिहींपुरवा, बहराइच। नायब तहसीलदार के वाहन का चालान यातायात निरीक्षक द्वारा किए जाने व सोशल मीडिया पर वायरल कर मजिस्टेªट की निजता भंग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को तहसील मिहींपुरवा में राजस्वकर्मियों व अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के साथ यातायात निरीक्षक द्वारा किए गए र्दुव्यवहार की निंदा की गई तथा नारेबाजी व प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषी यातायात निरीक्षक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। राजस्वकर्मियों का कहना था कि यदि लाल नीली बत्ती लगी है तो चालान तक बात ठीक है। पर उनके साथ अभद्रता व वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना घोर अपमानजनक है। ऐसे में उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, राम प्रकाश, राकेश कुमार यादव, नफीस खान, वीरेन्द्र कुमार, रामकुमार वर्मा, विजय कुमार, विमलेश कुमार, धर्र्मेन्द्र समेत अन्य लेखपाल व अधिवक्ता मौजूद रहे। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व बलरामपुर जाते समय मोतीपुर के नायब तहसीलदार मो.अर्शलान उर रसीद अपने निजी वाहन से पत्नी के साथ बलरामपुर जा रहे थे। तभी बलरामपुर मार्ग पर डीहा के पास यातायात निरीक्षक अवनीन्द्र यादव द्वारा उनकी गाड़ी का पीछा कर रोक लिया गया था तथा ढाई हजार रूपये का चालान कर वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जिसके बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को राजस्व प्रशासनिक संघ द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपकर यातायात निरीक्षक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई व एफआईआर की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें