ब्रेकिंग

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

13,89,100 रुपये की जुर्माना धनराशि अधिरोपित की

वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास

पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है

Ad

: मानव तस्करी रोकने को लेकर एसपी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बहराइच। बालकों के संरक्षण व मानव तस्करी को रोकने को लेकर पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई/मानव तस्करी विरोधी थाना के प्रभारी व समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों संग पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा बैठक की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों से वार्ता कर जेजे कानून 2015 की समीक्षा की गई। विवेचना के दौरान विवेचक के समक्ष आने वाली कठिनाईयों की चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा नाबालिगों, गुमशुदा व अपहरण के मामलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान यूनीसेफ के अनिल कुमार द्विवेदी, डा.अमर सिंह, सीडब्लूसी के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, वन स्टाप सेंटर की प्रभारी रत्ना कटियार सहित अन्य पुलिसकर्मी व एसएसबी के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें