ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

11 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार : जब्त मादक पदार्थ थाना मोतीपुर के सुपुर्द किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 2, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेंट कैलाश चंद रमोला 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में बी समवाय बलईगांव के पार्टी कमांडर अनामिका मेहरा उप निरीक्षक व उनकी टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 665 के पास 11 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल निवासी 29 वर्षीय चानस ग्यावल पुत्र राम बहादुर ग्यावल गाँव-मधुबन, दुर्गापुर गाँव, जिल्ला-बर्दिया नेपाल के रूप में हुई है। जो नेपाल से भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें