: बाल शिशु गृह भेजी गई नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की बच्ची
Admin
Wed, Jun 26, 2024बहराइच। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता द्वारा जन्मी बच्ची की परवरिस में अस्मर्थता जताने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति द्वारा शिशु गृह लखनऊ भेज दी गई। ज्ञातव्य हो कि थाना पयागपुर अन्तर्गत एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता द्वारा पांच दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया गया था। जिसके बाद पीड़िता द्वारा उसकी परवरिस में अस्मर्थता जतायी गई थी। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव द्वारा मामले में विचार करने के बाद बालिका को लखनऊ बाल गृह भेजे जाने का निर्देश दिए। इसके बाद वन स्टाप सेंटर कर्मचारियों व पुलिस के साथ बच्ची को बाल शिशु गृह लखनऊ ले जाकर सौंप दिया गया।
बालक से हुआ कुकर्म, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
बहराइच। अपने आम की बाग की रखवाली कर रहे बालक के साथ एक युवक द्वारा जबरन डरा धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। थाने पर तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस समझौता कराती रही। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। जिसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला थाना रामगांव अन्तर्गत एक गांव का है। जहां बीते 23 जून को अपने आम की बाग की रखवाली कर रहे एक बालक के साथ गांव के एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। बालक की मां द्वारा थाने पर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया गया। बावजूद इसके पुलिस सुलह समझौता कराती रही। जिस पर बालक की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बालक की मां द्वारा मुख्यमंत्री व डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बालके की मां ने बताया कि अब मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है।
नाबालिग बालिका के छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही पुलिस
बहराइच। 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड के बाद कार्रवाई के लिए परिजनों द्वारा थाने पर शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को फर्जी बताते हुए मनमानी रिर्पोट लगाकर भेज दी। परिजनों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला थाना रामगांव के एक गांव का है। जहां परिजनों के अनुसार बीते 13 जून को घर में उसकी नाबालिग बालिका को अकेले पाकर कुछ लोगों ने घर में घुसते हुए छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर पड़ोस में गई उसकी मां दौड़कर आयी। उसने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिस पर सभी ने दोनों को मारपीट कर घर से भाग गए। मां द्वारा थाने पर शिकायत की गई। पुलिस ने मौके की जांच भी नहीं की। जिस पर पीड़िता ने आनलाइन शिकायत किया। पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। जिसके बाद भी मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि जांच करने गए पुलिसकर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों को गुमराह कर दिया गया। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन