ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

रोटरी क्लब द्वारा 59वां शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन : वसुधैव कुटुंबकम् तथा सर्वे भवन्तु सुखिनः का दिया सन्देश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 1, 2025

बहराइच। लेजर रिसॉर्ट में रविवार को 59वां शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें रोटेरियन राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत दिखे। मुख्य अतिथि डीजीएन पूनम गुलाटी रहे। गेस्ट आफ आनर रोटेरियन सत पाल गुलाटी व एम.पी.एच.एफ.रोटेरियन डा.देवेश चन्द्र श्रीवास्तव असिस्टेंट गवर्नर रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित किया व संदेश दिया कि क्लब की भावना वसुधैव कुटुंबकम तथा सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव दर्शाता है। कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रीय गान से किया गया। मंच का संचालन केदार नाथ मातनहेलिया ने किया। जिसमें सैकड़ों रोटेरियन व समाज सेवियों का सम्मान किया गया। आकाश सिंघल द्वारा मुख्य अतिथि गुलाटी द्वारा किये गये समाज हित में कार्यों को बताया गया। सबसे महत्वपूर्ण क्लब के अध्यक्ष कैलाश जालान का वक्तब्य तथा गीत रहा। जिसने सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष कैलाश जालान एवं सचिव रामेश्वर नाथ रस्तोगी सहित सभी रोटेरियन को इस भव्य आयोजन की सफलता हेतु धन्यवाद् दिया। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। रोटेरियन आशीष कंसल एवं दिनेश मान्डोलिया ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों को सभी के सामने प्रस्तुत किया। रोटरी क्लब द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि श्याम करण टेकडीवाल, आशीष कंसल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, दिनेश मंडेलिया, रवि कोठारी, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डा.अनिल केडिया, नमन अग्रवाल, मुदित जालान, परिक्षित माहेश्वरी, समाजसेवी शीतल प्रसाद अग्रवाल, राजेश सुल्तानिया, कुसुम जालान, पुष्पा रस्तोगी, अनिल सिंघल को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें