सात टैªक्टर बरामद : धोखाधड़ी कर टैªक्टर बेचने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह का भांड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 31, 2025
बहराइच। थाना मुर्तिहा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने किसानों के भाड़े पर टैªक्टर लेकर धोखाधड़ी कर फर्जी आरसी तैयार कर पुनः किसानों को टैªक्टर बेचने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 07 ट्रैक्टर बरामद बरामद किया गया। थाना मूर्तिहा पुलिस को बीते 29 जून को दो भिन्न भिन्न लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे डाली जिला गोण्डा द्वारा वादीगण के ट्रैक्टरों जिन्हें रु. 25000 से 30000 प्रति माह भाड़े पर लिया गया था। किन्तु कुछ माह पश्चात् विपक्षी द्वारा न ही किराए के पैसे दिये गये और न ही ट्रैक्टर वापस किये जा रहे। उक्त सूचनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचना के क्रम में कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह का नाम प्रकाश में आया। जिससे पूछताछ में पता चला कि उसने काफी संख्या में टैक्टरों को दुर्गेश उपरोक्त से भाड़े पर लेकर सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह को बेंच दिया। जिसे सुभाष कुमार उपरोक्त ने रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू से मिलकर भिन्न-भिन्न किसानों के साथ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टरों को बेंच देता था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से 07 ट्रैक्टरों को बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्रा. पूरे बसावन थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्रा. जगतपुर खास थाना बेवर जनपद मैनपुरी व रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी ग्रा. भदावल थाना छाता जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए ठगों का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 160/2025 व 161/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4),340(2),61(2) बीएनएस की विवेचना के साक्ष्य संकलन से उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा आपस में एक गैंग तैयार कर आपराधिक षड़यंत्र रचकर ट्रैक्टर मालिक, किसानों से ट्रैक्टर फाइनेन्स करवाकर ट्रैक्टर कंपनी से निकलवाकर उनसे रेलवे में ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर भोले भाले किसानों को ट्रैक्टर स्वामियों को बिना बताये ट्रैक्टर बेचकर फ्रॉड किया जा रहा था। जिन्हे गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 07 ट्रैक्टर बरामद हुए जो स्थानीय थाना के मुकदमे व अन्य थानों जनपद गोण्डा, जनपद गोरखपुर से संबंधित है। अभियुक्तगण के निशानदेही पर ट्रैक्टरों को जनपद सीतापुर, शाहजहाँपुर व बाराबंकी से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन