ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

नेपाल में प्रदर्शन के बाद बिगड़े हालात : भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 8, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते बिगड़े हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बिना वैध पहचान पत्र के न तो भारत से नेपाल और न ही नेपाल से भारत किसी को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप सहित लगभग 26 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसी निर्णय के विरोध में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर संसद भवन में घुसने का प्रयास किया। जिस पर सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा। अपुष्ट समाचारों के अनुसार इस झड़प में दर्जनों प्रदर्शनकारियों की मृत्यु हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात काठमांडू से निकलकर नेपाल के अन्य शहरों तक फैलने लगे हैं। काठमांडू में प्रशासन द्वारा कफ्यू लगा दिया गया है। इसी के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और कड़ी कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें