ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

दहेज में एक लाख व भैंस न मिली तो पिटाई कर पत्नी का तोड़ा हाथ : पिता द्वारा एसपी को शिकायत सौंपकर सास-ससुर व पति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 26, 2025

बहराइच। दहेज में एक लाख रूपये नगद व भैंस की मांग न पूरी होने के चलते पति व अन्य परिवारीजनों ने पति, ससुर, सास व ननद ने मिलकर पत्नी को मारापीटा। पूर्व मंे भी कई बार ससुरालीजन विवाहिता को पीट चुके है। पिटाई के चलते उसका एक हाथ भी टूट गया है। विवाहिता के पिता को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति व अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना देहात कोतवाली अन्तर्गत शिवपुरा पिपरिया महिपाल सिंह निवासी श्रवण कुमार पुत्र उदयराज के अनुसार उसने अपने बेटी मंगाला देवी की शादी बीते 25 अप्रैल 2024 को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के टेडवा बंसन्तपुर निवासी आदित्य पुत्र दूलम के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी दहेज में दिया था परन्तु लड़की के पति व सास-ससुर एक लाख रूपये तथा एक भैंस की मांग कर रहे है। मांग न पूरी होने के चलते बेटी की पिटाई करते रहते है। बीते पांच छह दिन पूर्व पति व सास-ससुर ने मिलकर बेटी मंगाला को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पिटाई की। जिससे उसका बाया हाथ टूट गया। गांव के अन्य लोगों द्वारा घटना की सूचना दी गई तो मेरा लड़का जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो बेटी ने सारी घटना बतायी। ससुरालीजनों से पूछने पर उन्होंने उसे भी भद्दी-भद्दी गालियां दी और उसे घर से भगा दिया और धमकी दिया कि तुम्हारी बहन को जान से मार डालेगे। बीते 25 व 26 अगस्त को जब बेटी की विदाई के लिए उसके ससुराल सम्भ्रान्त लोगों के साथ गया तो ससुरालियों ने बेटी को विदा भी नहीं किया। बेटी द्वारा मामले में ससुरालीजनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर बेटी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें