ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

बगैर मानक विद्यालय चलाये जाने का आरोप : मुख्य सचिव से शिकायत

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 2, 2025

बहराइच। बगैर मानक के विद्यालय चलाये जाने की शिकायत गांव निवासी व्यक्ति द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव से की गई है। मामला विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत गुलहरिया गंगापुर का है। जहां निवासी शैलेश कुमार शर्मा पुत्र बावन प्रसाद द्वारा मुख्य सचिव को शिकायत भेजकर कहा गया है कि उनके ग्राम पंचायत में माधव दयाल शिक्षण संस्थान संचालित हो रहा है। कहा जा रहा है कि उसकी मान्यता कक्षा 1 से 8 तक की है। शासनादेश के अनुसार विद्यालय मानक के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा है। विद्यालय में न तो चहरदीवारी है और न ही भवन मानक के अनुरूप है। इसके बावजूद बगैर मानक पूरा किए विद्यालय संचालित किया जा रहा है। शैलेश कुमार शर्मा ने यह भी कहा है कि मामले की शिकायत कई बार खण्ड शिक्षाधिकारी से की गई वावजूद इसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें