बिना हेल्मेट फ्यूल पम्पों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल : जो पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के तेल वितरित कर रहे हैं उनके विरुद्ध भी की जाएगी कार्रवाई
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 2, 2025
बहराइच। परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को कैसरगंज, जरवल, फखरपुर क्षेत्र में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया गया। इस अभियान में यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता ने उक्त क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर स्वयं जाकर पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट फ्यूल न देने हेतु निर्देशित किया तथा आम जनमानस को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान पूरे सितंबर माह तक चलता रहेगा। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जो पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के तेल वितरित कर रहे हैं उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह व पीटीओ अवध राज गुप्ता द्वारा ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और हेलमेट पहनने की आदत को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। आम जनमानस को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन