ब्रेकिंग

जनपद में लाभार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग को बेहद मजबूत किया गया है

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

Ad

: हत्यारोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

रुपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल यूकेलिप्टस का डण्डा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा हिस्सा बटवारा की बात को लेकर जमुना प्रसाद पुत्र स्व. कन्हैया लाल दुबे निवासी बघमरवा दौलतपुर थाना रूपईडीहा के सिर पर डण्डा मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 312/2024 धारा 302/34 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु जगह जगह दबिश दी जा रही थी। नामजद अभियुक्त अनुप कुमार दुबे पुत्र अम्बर लाल दुबे उम्र 40 वर्ष व प्रमोद कुमार दुबे पुत्र रामआधार दुबे उम्र 45 वर्ष निवासीगण शिवरामपुर तेलयानी थाना रुपईडीहा को मुखबिर की सूचना पर बघमरवा मोड़ रूपईडीहा के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल यूकेलिप्टस का डण्डा जो शिवरामपुर तेलयानी हाजी अनवर के भट्टे की जमीन के पास लगे कास के घने पौधो के बीच में छिपाकर रखा गया था को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु जिला न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें