: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न
Sat, Apr 29, 2023
168 बच्चों ने छोड़ी नवोदय की परीक्षा
जरवलरोड, बहराइच। नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए शनिवार को निर्धारित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शनिवार को ठाकुर भगवती सिंह किसान इंटर कॉलेज जरवलरोड में नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए 163 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 168 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। ज्ञात हो कि परीक्षा में प्राइमरी में अध्ययनरत क्षेत्र के 331 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते 163 बच्चे ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। वही दूसरी तरफ 168 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा, प्रवक्ता कुंवर आनंद प्रताप सिंह आदि की देखरेख में एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया।
: बच्चों को नियमित उपस्थिति के लिए करें प्रोत्साहितः बीईओ
Sat, Apr 29, 2023
संविलियन विद्यालय बाबागंज मे हुई मासिक बैठक
नानपारा, बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबागंज मे ब्लॉक नवाबगंज के शिक्षकों की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने किया। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देशानुसार 31 जुलाई तक 06 वर्ष पूर्ण होने पर ही बच्चों का विद्यालय मे नामांकन करें। बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने की जरुरत है। इसके लिए छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर अभिभावकों व एसएमसी सदस्यों के साथ चर्चा करते रहें। बच्चों को नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित करें। शत प्रतिशत नामांकन करने का कार्य करें। श्री वर्मा ने कहा की सभी शिक्षक संदर्शिका के अनुसार रोचक गतिविधियों के साथ कक्षा मे शिक्षण कार्य करें। नियमित ट्रैकर भरते रहे। बच्चों के सहयोग से स्कूलों मे टीएलएम निर्माण करें। निश्चित समयानुसार एसएमसी व पीटीएम की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से करें। बीईओ श्री वर्मा ने सभी शिक्षकों से नियमित शिक्षक डायरी भरने, रसोई कक्ष मे एमडीएम टोल फ्री नंबर अंकित करवाये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मिशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी 06 पैरामीटर के कार्यों को पूर्ण कराये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता बरते जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। एआरपी सुनील कुमार ने स्कूल मे बच्चों के आकलन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी तो वहीं एआरपी विपिन सिंह ने कक्षा मे स्कूल रेडिनेस गतिविधि कैलेंडर व शिक्षक संदर्शिका के प्रयोग के बारे मे बताया। इस मौके पर बैठक मे मुख्य रूप से एआरपी विपिन सिंह, निर्मल शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, त्रिलोक प्रसाद, सुनील कुमार, राकेश मौर्या, करुणाकृष्ण श्रीवास्तव,जंगली प्रसाद, तीरथराम, अरविन्द वर्मा, सुग्रीव वर्मा, निर्मल चौधरी, रवि कुमार, विकास द्विवेदी, अजय कुमार सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
: एमडीएम की शोभा बढ़ायेगी मशरूम
Sat, Apr 29, 2023
बहराइच। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, कृषि विभाग के तकनीकी सपोर्ट इकाई के पहल पर जिले में किसानों को मशरूम की खेती से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने के उददेश्य से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे-मिल) योजना में सुपर फूड मशरूम को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में जनपद के विकास खण्ड तजवापुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजपेई पुरवा में मध्यान्ह भोजन में मशरूम वाली तहरी बच्चों को परोसा गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मशरूम में पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है मध्यान्ह भोजन योजना में सम्मिलित होने से बच्चों को पौष्टिक आहार भी मिलेगा। उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा उत्पादित मशरूम की आपूर्ति एफपीओ द्वारा विद्यालयों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के तकनीकी सपोर्ट इकाई के माध्यम से किसान सशक्तीकरण के लिए तकनीकी सपोर्ट देकर किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित किया जायेगा। किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिलाया गया हैं। इस मौक़े पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक कमरून निसा, मोहम्मद कामिल, अध्यापक अजीत कुमार, खुर्शीद अहमद, पूजा सचदेवा, अनुप्रिया आदि उपस्थित रहे।