: कृषि विभाग टीम द्वारा खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी
Thu, May 30, 2024
एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, एक को नोटिस जारी
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा खाद व बीज की दुकानों की जांच के लिए गठित टीम द्वारा जिले की 66 खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। अनियमितता पाये जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलम्बित किया गया। जबकि एक दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया। वहीं 41 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। ज्ञातव्य हो कि किसानों को बेहतर खाद व बीज मुहैया हो सके इसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी है। निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए थे। टीम में कृषि विभाग के अधिकारी शामिल है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुल 41 नमूने धान व मक्का के भेजे गए है। जबकि 66 दुकानों पर टीम द्वारा छापेमारी की गई है। अधूरे कागजात मिलने पर रिसिया में मुख्तार अंसारी खाद बीज के दुकान का लाइसेंस निलम्बित किया गया है। जबकि मकसूद बीज भण्डार को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को गुणवत्तापरक बीज व खाद उपलब्ध करायेगे। कहीं कोई गडबडी पायी जाती है तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। टीम में उप निदेशक कृषि टी.पी.शाही, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय शामिल रहे। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि खाद व बीज खरीदते समय सावधानी बरते। गुणवत्ता देखकर ही खरीददारी करें।
: चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
Thu, May 30, 2024
गिरफ्तार अभियुक्त के निशादेही पर चोरी का माल बरामद
बहराइच। थाना फखरपुर व जरवलरोड़ में विगत दिनो में हुई चोरी की घटना का फखरपुर पुलिस ने खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गठित थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मुअसं.-210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर व मुअसं. 14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित अभियुक्त रवि पुत्र भवानी प्रसाद निवासी गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशादेही पर मुअसं.- 210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर से सम्बन्धित मोबाइल फोन वीवो, एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु, 940 रूपया नगद तथा मुअसं.14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु व 5300 रूपया नगद चोरी गयी सम्पत्ति बरामद किया गया। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया। वादी राममूरत पुत्र जोगी निवासी डन्डीबगिया कोठवल खुर्द थाना फखरपुर ने बीते 29 मई को थाना फखरपुर पर सूचना दिया कि एक व्यक्ति मेरे घर के किनारे लगे नीम के किनारे के सहारे मेरे घर मे घुस आया और घर में चार्ज पर लगी मोबाइल व 15000 रूपये नगदी व एक जोड़ी पायल उठा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया। तहरीर के आधार पर थाना फखरपुर में मुअसं. 210/2024 धारा 457, 380 भादवि बनाम रवि पुत्र भवानी निवासी जनपद गोण्डा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक फखरपुर करूणाकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। 29 मई को थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त रवि पुत्र भवानी प्रसाद निवासी गोण्डा को कोठवलकला से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर मुअसं.-210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर से सम्बन्धित मोबाइल फोन वीवो, एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु, 940 रूपया नगद तथा मुअसं.14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु व 5300 रूपया नगद चोरी गयी सम्पत्ति बरामद किया गया। फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, हे.कां. अंजनी त्रिपाठी शामिल रहे।
: कच्ची दीवार के नीचे दबकर युवक की मौके पर मौत
Thu, May 30, 2024
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बदरौली के मजरा पासिंनपुरवा में प्रातः 6 बजे युवक के ऊपर दीवाल का टीला गिर जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पासिंनपुरवा निवासी राम लोटन पुत्र किशन उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर में पशुओं के चारा के लिए चारा मशीन के पास बैठा घास इकट्ठा कर रहा था कि अचानक मिट्टी दीवाल का टीला उसके ऊपर गिर जाने से नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दीवाल का टीला गिरने की आहट सुनकर पत्नी फूलमती, पुत्र मनोज पुत्र भीमसेन और पुत्री आरती दौड़े लेकिन दीवाल का टीला भारी भरकम होने के कारण उसे हटा ना सके और उसकी दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। ग्राम प्रधान बाबूलाल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कैसरगंज के उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिससे परिजन को आहेतुक सहायता राशि प्राप्त हो सके।