: भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई गई
Tue, Feb 13, 2024
सेनानी उत्तराधिकारियों ने सरोजनी नायडू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला व उनके स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान पर की चर्चा
बहराइच। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से स्थानीय सेनानी भवन में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और उनके स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वह कुशल राजनीतिज्ञ थी। जिन्होंने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों को छुआ। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं जो वर्ष 1928 तक इस पद पर बनी रहीं। सरोजिनी नायडू 1914 में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी के सम्पर्क में आईं और पूरे जीवन गांधी दर्शन से प्रभावित रहीं। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि वे स्वतंत्रता आन्दोलन में जेल गयीं। 1930 में नमक सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लिया और सभी कांग्रेस नेताओं के साथ ब्रिटिश पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया। वह देश की प्रथम महिला राज्यपाल बनीं। उनकी कविता के रंग, कल्पना और गुणवत्ता के कारण पूज्य बापू महात्मा गांधी जी द्वारा उन्हें भारत कोकिला की उपाधि दी गई। समाजसेवी पवन सिंह ने कहा कि प्लेग महामारी में सेवा कार्य के लिए उन्हें केसर-ए-हिन्द से सम्मानित किया गया। वो दूसरे गोलमेज सम्मेलन में गांधी जी के साथ लंदन गयीं। 02 मार्च 1949 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस लखनऊ में लीं। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्वप्नों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता राम रूप मिश्र, प्रशांत पाण्डेय, विनोद त्रिपाठी, सुधीर कुमार सहित तमाम देश प्रेमी मौजूद रहे।
: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में स्थापित किये गये 14 परीक्षा केन्द्र
Mon, Feb 12, 2024
02 दिवस में 02 पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में 14 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी को दो-दो पालियों में सम्पन्न होगी। पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक प्रथम पाली तथा अपरान्ह 03 बजे से सांय 05 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा सम्पन्न होगी। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों को 05 ज़ोन में विभाजित कर प्रत्येक के लिए एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा नायब तहसीलदार एवं बीईओ स्तर के अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सेक्टर 01 अन्तर्गत स्थापित किये गये परीक्षा केन्द्रों आज़ाद इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र कुमार, पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार तजवापुर के सौरभ सिंह तथा सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रहवा चैराहा भिनगा रोड के लिए बीईओ तजवापुर अखिलेश वर्मा व चित्तौरा के राज किशोर को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम नानपारा अश्विनी पाण्डेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। आज़ाद कालेज में 384, गांधी कालेज में 480 तथा जयपुरिया में 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर 02 अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों महिला पी.जी. कालेज के लिए नायब तहसीलदार सदर अक्षय पाण्डेय, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज माधवपुरी के लिए नायब तहसीलदार महसी संग्राम सिंह व महाराज सिंह इण्टर कालेज के लिए बीईओ नगर महेन्द्र यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर पिं्रस वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। महिला पीजी कालेज में व सरस्वती इण्टर कालेज में 480-480 तथा महाराज सिंह में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर 03 अन्तर्गत स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए बीईओ रिसिया रणजीत सिंह व पयागपुर के वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी, संजीवनी इंस्टीट्यूट आॅफ लाॅ कालेज के लिए नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज सचिन कुमार बीईओ जरवल संतोष सिंह तथा चैधरी सियाराम इण्टर कालेज माधवपुर तहसील कैसरगंज के लिए नायब तहसीलदार फखरपुर बृजेश कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम कैसरगंज पंकज दीक्षित को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। केडीसी में 984, संजीवनी कालेज में 600 तथा सियाराम इण्टर कालेज में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर 04 अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच के लिए बीईओ फखरपुर अनुराग मिश्र व राजकीय इण्टर कालेज बहराइच के लिए नायब तहसील सुरेन्द्र कुमार वर्मा को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज व राजकीय इण्टर कालेज में 384-384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर 05 अन्तर्गत राजकीय पाॅलीटेक्निक आसाम चैराहा, बहराइच के लिए नायब तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज, कैलाशनगर नई बस्ती बक्शीपुरा के लिए बीईओ हुजूरपुर रमन सिंह व बीईओ मुख्यालय अस्ण कुमार वर्मा तथा सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज घसियारीपुरा के लिए नायब तहसीलदार पयागपुर महबूब अंसारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय पाॅलीटेक्निक में 480, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ में 600 तथा सिटी माण्टेसरी में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
: सांसद ने किया अमृत फार्मेसी का शुभारम्भ
Mon, Feb 12, 2024
बहराइच। महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय केे महर्षि बालार्क चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अनोखी पहल के अन्तर्गत स्थापित अमृत फार्मेसी का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, भाजपा पदाधिकारी रणविजय सिंह, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री व सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय व अन्य के साथ शिलालेख का अनावरण किया तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सांसद श्री गोंड ने अन्य अतिथियों के साथ फार्मेसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद श्री गोंड ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि स्वस्थ व समृद्ध भारत का निर्माण हो। श्री गोंड ने कहा कि अमृत फार्मेसी की स्थापना से मेडिकल कालेज आने वाले मरीजों को 60 प्रतिशत तक कम मूल्य पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। फार्मेसी की स्थापना से कम आय वाले मरीजों को कम पैसे में सभी प्रकार की प्रमाणित दवाएं उपलब्ध होंगी जिससे जिले में लोगों के स्वास्थ्य में बेहतरी आयेगी। श्री गोंड ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत जैसी योजना के माध्यम पात्र परिवारों को रू. पांच लाख के इलाज की मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह व शिवम जायसवाल ने भी सम्बोधित करते हुए अमृत फार्मेसी की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अन्त में मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने अमृत फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सालय प्रबन्धक