: डीएम व एसपी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का लेती रहीं जायजा
Sat, Feb 17, 2024
केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये निर्देश
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने प्रथम पाली में केडीसी व महात्मा बुद्ध विद्या पीठ इण्टर कालेज के परीक्षा केन्द्रों तथा द्वितीय पाली में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पालीटेक्निक, सेठ एमआर जयपुरिया इण्टर कालेज तथा आजाद इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण कर संचालित हो रही परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये गये कि शासन के मंशानुसार सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये। प्रथम पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा में 7104 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6734 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 370 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 94.79 रहा। जबकि द्वितीय पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा में 7104 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6683 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 421 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 94.07 रहा।
: गुण्डा एक्ट के तहत 07 अपराधी हुए जिला बदर
Thu, Feb 15, 2024
10 व्यक्तियों को 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द
बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 07 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना रूपईडीहा के ग्राम अधीनगांव नि. संदीप पुत्र जोखन, बरगदहा दा. बरगदहा चिलबिला नि. उत्तम पुत्र दिनेश व परमपुर नि. राकेश कुमार मिश्रा पुत्र जय नरायन मिश्रा, थाना मोतीपुर के ग्राम टेपरा गोपिया नि. उमेश पुत्र गणेश, थाना कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर नि. सूरज शुक्ल पुत्र रामपति, अमृतपुर पुरैना नि. पवन कुमार पुत्र राम गोपाल शुक्ला व थाना हुज़ूरपुर के ग्राम कामतापुरवा दा. शेखापुर नि. बापू पुत्र राम नेवाज़ को 06 माह के जिला बदर किया गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर के मो. ब्राम्हणीपुरवा नि. किशन पाण्डेय पुत्र लल्लन पाण्डेय व आकाश रंजन उर्फ शानू उर्फ सोनू श्रीवास्तव, थाना रिसिया के ग्राम बड़ियनपुरवा दा. गोकुलपुर नि. चन्द्रपाल पुत्र रामफल, देवीपुरा कस्बा रिसिया नि. नसीर पुत्र यूनुस, थाना रामगांव के नि. नईबस्ती दा. नेवादा सहीम पुत्र जमील, थाना रूपईडीहा के ग्राम खन्नापुरवा दा. मदरिया नि. गंगू पुत्र बराती, तुलसीपुर के वंशी पुत्र मनोहर खटिक, परगहवा के इसरार पुत्र अंसार व चांद बाबू पुत्र सहादत तथा थाना रानीपुर के ग्राम मोगलहा नि. इमरान पुत्र रहीस को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
: बहराइच को हराकर लखनऊ की टीम 109 रनों से विजयी
Thu, Feb 15, 2024
सांसद प्रतिनिधि व प्रतियोगिता के संरक्षक सुनील सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घााटन नगर मजिस्ट्रेट शालनी प्रभाकर ने किया। सांसद प्रतिनिधि व प्रतियोगिता के संरक्षक सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों से जीत दर्ज की। लखनऊ टीम के कप्तान के नेतृत्व में टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें 83 गेंदों पर सर्वाधिक 118 रन विनायक निगम ने बनाया। सूर्यश व अजीत ने भी 40-40 बनाए। बालिंग कर रहे बहराइच डीसीए के वैभव सिंह ने दो व अंकित, तुषार एंव त्रिपुरेश ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच डीसीए की टीम 23 ओवर खेलकर मांत्र 123 रनों पर आलआउट हो गई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार विनायक निगम को दिया गया। उ.प्र.क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंपायर की भूमिका में विकास पांडेय व विशाल वर्मा रहे। वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी आशुतोष बाजपेयी ने निभाई। कमेंट्री गोविंद चैहान ने की। विजयी टीम की हौसला अफजाई करते हुए प्रतियोगिता के संरक्षक व युवा भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि बहराइच भले ही अति पिछड़े जिलों में शुमार है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस मौके पर डा.गयास, इशरत महमूद खान, मेजर डा.एसपी सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदन गोपाल त्रिपाठी, प्रेमनाथ तिवारी, खालिद खान, राशिद हुसैन, चांद क्रिकेटर, शिवेंन्द्र सिंह, मन्नू सिंह, पवन चैधरी, वीके मिश्रा, अनुज मिश्रा, मशकुर, सबीहुलहसन, हरेन्द्र वैदवान, मनीष सिंह, आयुष, चित्राँश, शादाब खान टीटी, निखिल श्रीवास्तव, देवशीष राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।