: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में पलटी कार
Sun, Feb 18, 2024
कार पलटने से चार युवक घायल, एक लखनऊ रिफर
बहराइच। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में किशोरों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। गौरतलब हो कि रविवार को कोतवाली नगर के काजीपुरा निवासी फैज 17 वर्ष अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार पर सवार होकर रील बना रहे थे। वे सभी बहराइच-नानपारा के तमाचपुर हाइवें पर पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रत होकर पलट गई। जिसमें सवार चार किशोर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सभी युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी बताये जा रहे है। घायलों में फैज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।
: जाली नोटों को साथ दो अंतरजनपदीय व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को दी सूचना
Sat, Feb 17, 2024
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जनजाति बाहुल्य गांव में पांच हजार रूपये से अधिक के पकड़े गये जाली नोट
जाली नोट चला रहे लोगांे को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की पिटाई
बिछिया, बहराइच। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित जनजातीय बाहुल्य गांव बर्दिया व फकीरपुरी में दो अज्ञात व्यक्ति जाली नोट के साथ पकड़े गए हैं। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बनाया है। जनपद के थाना सुजौली व चैकी गिरिजापुरी क्षेत्र अंतर्गत जनजाति बाहुल्य क्षेत्र जो अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल व अंतरजनपदीय सीमा लखीमपुर से सटा हुआ है। शनिवार को जनजातीय गांवों में छोटे दुकानदारों से जाली नोटों से खरीददारी करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों को बर्दिया गांव में लोगों ने पकड़ा है। ग्रामीणों को पकड़े गए अज्ञात व्यक्तियों के पास से फोटो कापी किए हुए 200, 100, 50, 10 आदि के जाली नोट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक जाली नोटों को चला रहे व्यक्तियों को पकड़ने के बाद लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान बर्दिया श्यामलाल ने आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को शांत कराया और दोनों अज्ञात व्यक्तियों को कमरे में बंद कर सूचना पुलिस को दे दी। पकड़े गए दोनों व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से थे जो अपने आप को लखीमपुर जिले के गजियापुर ननकार के बता रहे हैं। जिनके पास से 5 हजारे से अधिक रुपए लोगों ने पकड़े हैं। वहीं घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची। वहीं सीमा क्षेत्र में इस तरह की घटना व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिलों का फर्राटा भरना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
: रात्रि गश्त से लौट रहे आरक्षी मार्ग दुर्घटना में घायल
Sat, Feb 17, 2024
एक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर
बहराइच। घर से लौट रहे सिपाहियों की बाइक बोलेरो से टकराकर एक अन्य बाइक में जा भिड़ी। जिसके चलते दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सिपाहियों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। गौरतलब हो कि सिद्धार्थ नगर जनपद निवासी आदर्श सिंह व गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना अन्तर्गत मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी प्रवीण यादव की मटेरा थाने में आरक्षी के पद पर तैनाती है। बीती रात्रि दोनों शंकरपुर चैराहे से गश्त कर वापस थाने की तरफ लौट रहे थे। तभी निबिया हुसैनपुर के पास एक बोलेरो से टकराकर बाइक से जा भिड़े। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां आरक्षी आदर्श सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। जबकि आरक्षी प्रवीण का इलाज बहराइच मेडिकल कालेज में चल रहा है।