: पुण्यतिथि पर याद किए गए अबुल कलाम आजाद
Thu, Feb 22, 2024
बहराइच। सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, पत्रकार, लेखक और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों ने मौलाना आजाद के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके संघर्षशील जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला संरक्षक अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उनके मार्गदर्शन में ही इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेसंश साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और सीएसआईआर की भी स्थापना की गई थी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह ने कहा कि मौलाना आजाद 1920 से 1945 के बीच देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में कई बार जेल गए। इस अवसर पर अधिवक्ता अश्विनी मिश्र, अजय त्रिपाठी, पवन सिंह, राहुल चैधरी, गोपाल त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।
: कृषि आधारित अन्य व्यवसाय अपनाने की किसानों को दी गयी सलाह: डीएम
Wed, Feb 21, 2024
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण के दिये गये निर्देश
बहराइच। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ। बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव एक्टिविटी का फीड बैक लिया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रदेश स्तर पर सम्मानित प्रगतिशील किसानों को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठनों को इन सम्मानित प्रगतिशील किसानों से सीख लेकर तथा नया इनोवेशन कर राज्य स्तर (भारत सरकार) पर सम्मान प्राप्त करने हेतु प्रयास करने का आहवान किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को अवगत कराया कि श्रीमती प्यारी के कार्यो की तारीफ मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में भी की गयी है। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह, एआर कोआपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, पीपीओ प्रियानन्दा, सहायक अभियन्ता जल निगम सौरभ वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक विजय कुमार, एलडीएम प्रतिनिधि मनोज कुमार वर्मा, एई जल निगम रवि प्रताप सिंह, एई लघु सिचाई, केबीके के डॉ प्रमोद कुमार सिंह, प्रगतिशील कृषक ओंकार नाथ पाण्डेय सहित प्रगतिशील कृषक, एफपीओ निदेशक सदस्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
: फ्री एण्ड फेयर मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्धः डीएम
Wed, Feb 21, 2024
बहराइच। आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम सत्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर एवं महसी तथा द्वितीय सत्र में नानपारा व बलहा के लिए नामित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि बुलन्द हौसले के साथ निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गये उत्तरदायित्वों का निवर्हन करते हुए जनपद में फ्री एण्ड फेयर निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न कराएगें। डीएम ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का स्वयं भी भली प्रकार से अध्ययन कर लें। डीएम ने सभी अधिकारियों को ओवरकांफिडेंस से बचते हुए पूरे विश्वास के साथ तटस्थ और निष्पक्ष रहकर आयोग की गाईड लाइन को लागू कराने की हिदायत दी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता, संवेदनशीलता, पहुंच मार्ग तथा पूर्व में हुए मतदान इत्यादि के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सी.के. वर्मा सहित अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षक सहा.अभि. जल निगम सौरभ वर्मा व अवर अभियन्ता संदीप जायसवाल द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के संचालन की तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गयी।