ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

खून से लतपत घायल महिला को पीएचसी से सीएचसी किया गया रेफर
बहराइच। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र में शौच के लिए खेत जा महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खून ले लतपत घायल महिला को पीएचसी से सीएचसी रेफर किया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेही के नवीनपुरवा गांव में शनिवार को सुबह घर से खेत की ओर जा रही महिला इंदू देवी 35 पत्नी राजू पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही महिला चींखने और चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास के लोग दौडे़। इसी बीच लोगों के हाका लगाने के बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। हमले में महिला के सिर और गले में गंभीर घाव है। खून से लतपत लहूलुहान महिला को लोग आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया। गांव निवासी समाजसेवी शशिकांत ने बताया कि घटना की सूचना रेंज कार्यलय निशानगाड़ा पर दे दी गयी है। वहीं घटना से लोग डरे सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें