: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Admin
Mon, Sep 2, 2024बहराइच। थानाध्यक्ष रामगांव आलोक सिंह के नेतृत्व में उ.नि. अजयकान्त द्विवेदी मय हमराह का. रामसेवक सोनकर के द्वारा सोमवार को स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 457/2024 धारा 137(2)/64/87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वाछित अभियुक्त राहुल पुत्र घनश्याम निवासी अम्बेडकर नगर खसहा मोहम्मदपुर थाना रामगांव बहराइच को मुखबिर की सूचना पर अम्बेडकर नगर से बलवापुर आने वाली रोड के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर न्यायालय रवाना किया गया।
अवध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन हुआ फेल, दो घण्टे खड़ी जरवलरोड स्टेशन पर
जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर मुंबई बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से चलकर बरौनी जंक्शन तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन जरवलरोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर तकनीकी खराबी से फेल होने के चलते करीब 2 घंटे तक अवध एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। दूसरा इंजन बाराबंकी की ओर से आया तब जाकर बरौनी के लिए अवध एक्सप्रेस रवाना हुई। सोमवार को अवध एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से जरवलरोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब 2 घंटे खड़ी रही। जिससे पीछे से आ रही दो ट्रेन का समय प्रभावित हुआ। प्रातः 5ः53 पर अवध एक्सप्रेस जरवलरोड स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव है। ट्रेन रुकने के बाद रवानगी के लिए सिग्नल मिला तो ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। चालक ने आधे घंटे तक इंजन ठीक करने का प्रयास किया जब नहीं चली तो स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह को सूचना दी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। बाराबंकी की ओर से दूसरा इंजन आया। जिसे जोड़ा गया। जिसके बाद 7 बजकर 46 मिनट पर अपने गंतव्य को बरौनी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन