ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

बहराइच। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले चोर को मय मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस बल द्वारा मुअसं. 312/24 धारा 457, 380, 411 भादवि के तहत अभियुक्त शादाब अंसारी पुत्र मंजूर अहमद निवासी काजीपुरा वशीरगंज थाना कोतवाली नगर को गठित टीम द्वारा कटी तिराहे के पास से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 430 रूपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अमित प्रकाश, का.चन्द्रिका सरोज व का.रामनगीना चौहान शामिल रहे।

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। चोरी के एक अभियुक्त को पयागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि चुनमुन पुत्र जयकरन निवासी मलूकसिंहपुरवा को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर पहले से ही करीब 15 मुकदमें दर्ज है।

पत्नी को तीन तलाक देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। मोदी योगी की तारीफ करने पर पत्नी को तीन तलाक देने वाले युवक को जरवलरोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मो.अरशद पुत्र मो.इस्लाम निवासी दिल्ली दरवाजा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने अपनी पत्नी को मोदी, योगी की तारीफ करने पर तीन तलाक दे दिया था।

दो दुष्कर्मी युवक गिरफ्तार
बहराइच। रानीपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा आरोपी फैसल उर्फ बाबा खान उर्फ अरसद उर्फ इस्लामूदीन पुत्र मुसीबत निवासी भरभरौवा मोगलहा गजपतिपुर को सुखनदिया पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौधरी, हे.का.राजेन्द्र यादव शामिल रहे। वहीं एक अन्य अभियुक्त फकने उर्फ परमेश पुत्र रामजस निवासी निंदूरा मनबोधपुरवा को रानीपुर पुलिस द्वारा शादी का झासा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज मुकदमें व पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

ट्रक चालक गिरफ्तार
बहराइच। जरवलरोड के तूफानी तिराहे पर ट्रक से दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक को जरवलरोड पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। आरोपी ट्रक चालक सचिन पुत्र राजबीर सिंह निवासी शिवपुरी थाना मीरापुर जानचट जिला मुजफ्फरनगर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

शार्ट शर्किट से लगी आग, कई दुकानें जलकर स्वाहा
बहराइच। शार्ट शर्किट से लगी आग के चलते कई दुकानें जलकर स्वाहा हो गयी। घटना शहर के रेलवे स्टेशन परिसर की है। आग ने पड़ोस के अन्य दुकानों को भी चपेट मे ले लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित है। रेलवे स्टेशन परिसर में कोने पर विभिन्न दुकानें संचालित है। शनिवार सुबह चार बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से भुट्टू के किराना की दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग ने पड़ोसी अन्य की दुकानों को भी चपेट मे ले लिया। सुबह पांच बजे आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तीन दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपट देख अन्य दुकानदार भी दहशत में रहे। दमकल कर्मियों ने दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में किराना, पान और परचून की दुकान जलकर राख हो गयी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गेंदालाल ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाया गया। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है।

तीन दिन पूर्व डूबे युवक का मिला शव
खैरीघाट, बहराइच। तीन दिन पूर्व डूबे युवक का शव शनिवार को घटना स्थल से कुछ दूरी पर पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव निवासी शिवलोचन 20 पुत्र ज्ञान प्रकाश बृहस्पतिवार को नदी के किनारे घास काटने गया था। वापस आते समय वह नदी में डूब गया था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई और पुनः खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह पांच बजे शव नदी में उतराते हुए दिखा। जिस पर शव को बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज राजीव मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें