ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: जनपद में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली डेरी को किया गया सम्मानित

पराग डेरी द्वारा आयोजित किया गया अभिनंदन समारोह
बौण्डी, बहराइच। शनिवार को पराग दुग्ध डेरी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद बहराइच में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले डेरी संचालकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ गोंडा परिक्षेत्र बहराइच श्रावस्ती के महाप्रबंधक इंद्रभूषण सिंह के द्वारा सम्मान समारोह आयोजन के मुख्य अतिथि रहे श्री सिंह ने बताया कि जनपद बहराइच में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली पूनम गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता निवासी हेमनापुर विकास खंड फखरपुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था जिसको लेकर वर्ष 2022-23 का पुरस्कार वितरण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल के द्वारा नंद बाबा एवं गोकुल पुरस्कार से सम्मानित सदस्यों को पराग दुग्ध डेरी में सम्मान समारोह आयोजन कर महाप्रबंधक द्वारा राम दरबार एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मौजूद दुग्ध उत्पादक सदस्यों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया पूनम गुप्ता ने बताया कि दो गायों से डेरी की शुरुआत की थी लेकिन आज मेरे पास 50 से अधिक गाय भैंस हैं जिससे हमको दुग्ध उत्पादन मिल रहा है। दुग्ध उत्पादन करने में दूध अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारी फखरपुर एवं पशु चिकित्सा अधिकारी तेजवापुर के द्वारा मार्गदर्शन मिलता रहा जिससे हम यह लक्ष्य प्राप्त कर सके हैं। इस अवसर पर उप दुग्धशाला अधिकारी अनुज कुमार यादव, प्रभारी पी एंड ए रंजीत कुमार, प्रभारी अजय श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के किसान एवं संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें