ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: भेड़ियों के बढ़ते हमलों की घटनाओं को लेकर एसपी ने प्रभावित गांवों का पुर्ननिरीक्षण कर की समीक्षा

सुरक्षा रणनीतियों को किया गया और अधिक मजबूत
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा थाना हरदी क्षेत्र में हिंसक भेड़ियों के बढ़ते हमलों की घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए थाना हरदी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोलैला व हरिबक्शपुरवा का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि विगत दिनों इस प्रकार की गंभीर घटना के चलते एसपी द्वारा लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा घायलों से मिलकर उनका हाल पूछकर पुलिस द्वारा हर संभव सहायता के लिए आश्वश्त करते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से मिलकर गम्भीरतापूर्वक घटना पर नियंत्रण के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में बुधवार को थाना हरदी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भेड़ियों के हमलों में अभी तक 08 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि थाना क्षेत्र हरदी व खैरीघाट के कई लोग घायल हुए हैं। इस गम्भीर घटना से निपटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में ड्रोन कैमरों से थर्मल सेंसर के माध्यम से गन्ने के खेतों को जहाँ भेड़ियों की अनुमानित लोकेशन पाई जा रही है, को स्कैन किया जा रहा है। बुधवार सुबह तीनों भेडियों की लोकेशन एक ही जगह पाई गयी थी परन्तु तापमान बढ़ जाने के कारण तस्वीरें स्पष्ट नहीं आ रही हैं। वन विभाग द्वारा आवश्यक संसाधनों के साथ बड़ी संख्या में बल को तैनात किया गया है। प्रभावित दोनों थानों द्वारा अपने स्तर से काफी संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड व पीआरडी की ड्यूटी लगाई गई तथा उक्त के अतिरिक्त प्रभावित गांवों में रात्रि के समय ड्यूटी हेतु सशस्त्र 07 निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक एवं 21 मुख्य आरक्षी स्तर के अधिकारी, कर्मचारीगण को व्यवस्थापित किया गया है। जिनकी क्षेत्राधिकारी महसी द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगाई गई है। जनपद को 02 कम्पनी पीएसी बल भी आवंटित की गयी है जिससे बुधवार रात्रि से पुलिस बल की उपस्थिति और अधिक बढ़ जायेगी। पीएसी बल को सभी संवेदनशील मजरों में तैनात किया जायेगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके तथा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए हम सक्षम रहें और जल्द से जल्द हिंसक भेड़ियों को पकड़कर इस गम्भीर समस्या को समाप्त किया जा सके। मौके पर जिला वन्य अधिकारी बाराबंकी आकाश दीप बधावन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी महसीरूपेन्द्र कुमार गौड़, वन विभाग के उच्चाधिकारीगण तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें