ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, विभाग द्वारा तैयारियां पूरी, एसपी ने किया परीक्षा केद्रो का भ्रमण

बहराइच। जिले में आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला परीक्षा केद्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन, निष्पक्ष कराने को लेकर परीक्षा केन्द्र महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय का एसपी द्वारा भ्रमण कर अभ्यर्थियों के परीक्षा स्थल पर प्रवेश के समय किए जाने वाले चेकिंग स्थल व परीक्षा कक्ष, स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। आज 23 से 25 अगस्त व 30 एवं 31 अगस्त को होगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उपरोक्त तिथियों में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गयी है। परीक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारीगण को निर्देश दिया गया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जायेगी। सभी लोग अपने डयूटी प्वांइट पर समय से पहुंच कर, सतर्क दृष्टि रखते हुए अपने अपने उत्तरदायित्वों का तत्परता से निर्वहन करेगें। अभ्यर्थी प्रतिबन्धित वस्तु डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि किसी भी प्रकार का परीक्षा रूम में न ले जा पाये। साल्वर गैंग व परीक्षा नकल माफिया के विरूद्ध पुलिस बल को सक्रिय कर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी। ऐसा कोई संज्ञान में आये तो सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जनपद में आज से ही रोडवेज, बस स्टाफ, रेलवे स्टेशन व अन्य आने जाने साधन की जगह पर पुलिस हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर जाने में असुविधा न हो तथा रात्रि में परीक्षा अभ्यर्थी जिन स्थानों पर रूकेगे, सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहाँ पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। पीआरवी-112 लगातार परीक्षा केन्द्रो के आसपास भ्रमणशील रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें