ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: डीएम, एसपी भ्रमणशील रहकर पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को कराया सकुशल सम्पन्न

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा 23 अगस्त से प्रारम्भ हुआ। जिसके दूसरे दिवस की परीक्षा को जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा निर्धारित तिथियों में कुल 11 केन्द्रों पर प्रत्येक दिन 02 पालियों में प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा में 24 अगस्त को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में कुल 9216 अभ्यर्थी सम्मिलित होने थे, जिसमें प्रथम पाली में 3271 तथा द्वितीय पाली में 3353 अभ्यर्थी कुल 6624 (71.88ः) अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम, एसपी द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी के अतिरिक्त शहर में परीक्षा केंद्रों के आसपास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि पर यातायात, शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें