ब्रेकिंग

ओवरब्रिज के शुरू होने से बहराइच के साथ-साथ जनपद श्रावस्ती, गोण्डा व बलरामपुर के लोगों का आवागमन अब सुगम होगा

विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

ग्रामीणों को मगरमच्छों और घड़ियालों के बीच का अंतर समझाया गया

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

Ad

: नवनिर्मित प्रतीक्षालय में डीएम ने की जनसुनवाई

श्रवण कुमार को सपत्नी मिला आयुष्मानकार्ड
थम्बइन्प्रेशन के अभाव में नहीं बन पा रहा था कार्ड
बहराइच। विनियमित क्षेत्र विकास निधि व क्रिटिकलगैप योजना अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित प्रतीक्षालय हाल में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनसुनवाई की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा अपने चैम्बर में जनसमस्याओं की सुनवाई की जाती थी। कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित प्रतीक्षालय में फरियादियों के बैठने के लिए माकूल बन्दोबस्त किये गये हैं। डीएम के जनता दर्शन में विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम टिकोरा हेमरिया से आये श्रवण कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. हरिशंकर श्रीवास्तव ने इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया कि प्रार्थी न्यूरो रोग से ग्रसित है और उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। प्रार्थी का थम्बइन्प्रेशनरीड न हो पाने के कारण उसका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहाहै। फरियादी की समस्या की सुनवाई करतेहुए डीएम ने डीएचईआईओ बृजेशकुमार सिंह को मोबाइल पर निर्देश दिया कि श्रवण कुमार को तत्काल आयुष्मान कार्ड निर्गत कर दिया जाय। डीएम के निर्देश पर फरियादी श्रवण कुमार व उनकी पत्नी को आयुष्मान कार्ड निर्गत कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें