: जनता दर्शन में फरियादियों को कराया गया दवा का सेवन
Admin
Wed, Aug 21, 2024
02 सितम्बर तक डीएम के जनता दर्शन में लगेगा शिविर
दवा सेवन ही है फाइलेरिया रोग का एक मात्र बचाव
बहराइच। फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि रोग से मुक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 2024-25 अन्तर्गत जनपद में 02 सितम्बर तक संचालित होने वाले सामूहिक दवा सेवन अभियान अन्तर्गत सामूहिक दवा सेवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराने हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जनता दर्शन लगाये गये कैम्प में प्रथम दिन 24 फरियादियों को दवा का सेवन कराया गया। कैम्प में मौजूद ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर लक्ष्मी, प्रतीक्षा पाण्डेय व शिवम श्रीवास्तव तथा फाइलेरिया निरीक्षक विमल कुमार व रत्नेश कुमार रत्नाकर द्वारा फरियादियों को दवा को सेवन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन