ब्रेकिंग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

ट्रक की ठोकर से एसी मैकेनिक की मौत

सेनानी उत्तराधिकारी व कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया

त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए

Ad

: इंटर बटालियन प्रतियोगिता में 42वीं वाहिनी ने विभिन्न खेलो में जीता खिताब

बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के खेल परिसर में भिन्न-भिन्न खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सोमवार को 59वीं वाहिनी व 42वीं वाहिनी एसएसबी की टीमों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इंटर बटालियन प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉली बॉल तथा फुटबॉल खेलों की प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर 59वीं वाहिनी तथा कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव 42वीं वाहिनी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए यह भी बताया गया कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए तत्पश्चात खेल का शुभारम्भ किया गया। सबसे पहले कबड्डी खेल 59वीं वाहिनी के खिलाडियों के द्वारा रेड करते हुए शुरू किया गया। 42वीं वाहिनी शुरुआती समय से बेहतर खेलते हुए 59वीं वाहिनी की टीम को 42-22 पॉइंट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके उपरांत वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे 42वीं वाहीनी के खिलाडियों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से 59वीं वाहिनी की टीम को हराकर जीत अपने नाम किया तथा इसके उपरांत फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। जिसमे की दोनों टीमो के खिलाडियो के द्वारा अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। मैच समाप्ति के उपरांत उपस्थित सभी कार्मिको को संबोधित करते हुए कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव द्वारा बताया गया कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जयंती पर उनके सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस 18 अगस्त से 29.अगस्त के अंतर्गत खेल सत्र के रूप में पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। बताया गया कि स्वास्थ्य को मानव जीवन का सबसे कीमती रत्न माना जाता है। इसी महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करे। उनके अंदर यह भावना उत्पन्न कर पायें कि वे अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की के साथ-साथ उनके अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम भी ऊँचा करेंगे और राष्ट्रीय गौरव भी बढाएँगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें